Hanuman Chalisa

सावधान, मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रहे हैं Corona मरीज, इंदौर यहां भी नंबर 1

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (09:14 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण से सभी हैरान है। राज्य में औसतन हर रोज 8 नए मरीज सामने आ रहे हैं। स्वच्छता के मामले में नंबर 1 शहर इंदौर कोरोना पीड़ितों के मामले में इंदौर भी नंबर 1 है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस 24 मार्च को 7 मरीज थे जो देखते ही देखते मात्र 5 दिनों में 47 हो गए। राज्य में औसतन हर दिन 8 मरीज सामने आ रहे हैं। इंदौर में औसतन हर दिन 5 मरीज सामने आ रहे हैं। यहां 24 मार्च को 5 मरीज सामने आए थे जो 29 मार्च की रात बढ़कर 27 हो गए। देर रात जारी रिपोर्ट  के अनुसार, शहर में एक और कोरोना पीड़ित मरीज की मृत्यु हो गई। चंदन नगर निवासी मृत महिला की उम्र 49 वर्ष थी।

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा देर रात जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार इंदौर के मनोरमा राजे  चिकित्सालय में भर्ती 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 18 मरीजों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कल इंदौर जिले में 46 सैंपल लिए गए जिनमें से 33 सैंपल नेगेटिव पाए गए । शेष 13 सैम्पलों की आईसीएमआर के निर्देशानुसार तकनीकी जांच की पूर्णता नहीं होने के कारण पुनः जांच के लिए भेजा गया है।

इस तरह अब तक इंदौर में 27, जबलपुर के 8, उज्जैन के 5, भोपाल के 3 और शिवपुरी एवं ग्वालियर के 2-2 मामले सामने आए हैं। अब तक 5 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।

अगर प्रतिशत में बात की जाए तो मध्य प्रदेश में औसतन हर दिन 8 मरीज सामने आ रहे हैं। वही प्रतिशत के लिहाज से देखा जाए तो इंदौर में 480 फीसदी के रफ्तार में नए केस सामने आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि देश के किसी भी शहर में इस रफ्तार से केस सामने नहीं आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

Amarnath Yatra 2026 : अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

अगला लेख