suvichar

देश में 70 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, 22454 स्वस्थ होकर घर पहुंचे

Webdunia
मंगलवार, 12 मई 2020 (10:46 IST)
नई दिल्ली। देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,293 तक पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है। सोमवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे के भीतर 3,604 नए मामले सामने आए हैं और 87 लोगों की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के 46,008 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 22,454 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर जा चुका है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 31.73 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
 
सोमवार सुबह से कुल 87 मौतों में से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 36 लोगों की मौत हुई। इसके बाद गुजरात में 20, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में पांच और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
देश में अब तक इस वायरस से कुल 2,293 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 863 लोगों की मौत हुई, इसके बाद गुजरात में 513, मध्य प्रदेश में 221, पश्चिम बंगाल में 190, राजस्थान में 113, उत्तर प्रदेश में 80, दिल्ली में 73, तमिलनाडु में 53 और आंध्र प्रदेश में 45 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक और पंजाब में 31-31 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
तेलंगाना में 30 लोगों की मौत हो गई और हरियाणा में 11, जम्मू-कश्मीर में 10, बिहार में छह और केरल में चार लोगों की मौत हो गई। झारखंड और ओडिशा में कोविड-19 से 3-3 लोगों की मौत हुई जबकि हिमाचल प्रदेश, असम और चंडीगढ़ में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय और उत्तराखंड में 1-1 मरीज की मौत हुई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों के शिकार थे। देश में कुल संक्रमित 70,756 मामलों में कई विदेशी नागरिक भी हैं।
 
मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह में जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 23,401 मामले महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा गुजरात में 8,541, तमिलनाडु में 8,002, दिल्ली में 7,233, राजस्थान में 3,988, मध्य प्रदेश में 3,785 और उत्तर प्रदेश में 3,573 मामले हैं। पश्चिम बंगाल में 2,063, आंध्र प्रदेश में 2,018 और पंजाब में 1,877 मामले हैं।
 
तेलंगाना में संक्रमण के 1,275 मामले, जम्मू-कश्मीर में 879, कर्नाटक में 862, बिहार में 747 और हरियाणा में 730 मामले हैं।
 
केरल में संक्रमण के 519 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में 414, चंडीगढ़ में 174 और झारखंड में 160 मामले हैं। वहीं त्रिपुरा में 152, उत्तराखंड में 68, असम में 65, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 55-55 तथा लद्दाख में 42 मामले सामने आए हैं।
 
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 33 मामले सामने आए हैं। वहीं मेघालय में 13, पुडुचेरी में 12 और गोवा में 7 मामले हैं। मणिपुर में 2 मामले, मिजोरम, अरुणाचल और दादर-नगर हवेली में क्रमश: संक्रमण के 1-1 मामले हैं।
 
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें मिलान और पुष्टि का विषय है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख