Hanuman Chalisa
✕

क्‍या आपको पता है, ओमिक्रॉन शरीर के किस हिस्से को करेगा टारगेट?

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (15:30 IST)
कोरोना ने दूसरी लहर में फेफड़ों पर असर किया था। क्‍या आपको पता है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन शरीर के किस हिस्से को टारगेट करता है।

नया वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ओमिक्रॉन को लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही है, जिनमें कहा जा रहा है कि ये नया वेरिएंट भले ही ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन यह बहुत तेजी से फैलता है। मगर कई डॉक्टर्स का मानना है कि इस पर अभी कुछ भी साफ कहना ठीक नहीं होगा।

डेल्टा वेरिएंट लोगों के फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर किया था और इस वजह से काफी मौतें हो गई थीं। अब सवाल है कि जो ये नया वेरिएंट है, वो शरीर के किस हिस्से को टारगेट करता है।

इस मामले में विशेषज्ञ डॉक्‍टरों का कहना है कि अभी तक यह देखने में आ रहा है कि ओमिक्रॉन अधिकतर केस में बहुत माइल्ड है। हालांकि यह लंग्स में पैचेज दे रहा है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हो रहा है। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा कि अगर भारी संख्या में केस आते हैं तो क्या सभी माइल्ड नेचर के ही होंगे। डेल्टा में भी शुरुआत में इतनी गंभीरता नजर नहीं आई थी, बाद में जब केस की संख्या बढ़ी तब सीरियस नेचर के केस ज्यादा उभरकर आए।

यह भी कहा जा रहा है कि ये वेरिएंट हर आयु वर्ग को प्रभावित कर रहा है, यहां तक कि साउथ अफ्रीका में बच्चों में भी इसके केस देखे गए हैं, लेकिन इनिशियल डेटा ये कहता है कि सीरियस डिजीज और डेथ जितनी भी अब तक हुई हैं, वो केवल अनवैक्सीनेटेड लोगों में देखी गई हैं। अगर आप वैक्सीनेटेड हैं तो शायद आप को यह वेरिएंट इफ्केट तो कर सकता है, लेकिन जो बीमारी होगी वो माइल्ड होगी, आप शायद आईसीयू तक नहीं जाएंगे और मौत की संभावना ना के बराबर होगी। इसलिए वैक्सीन आज भी हमारा सबसे सशक्त हथियार है।

इस बार ऑक्सीजन का क्‍या रोल होगा इस बारे में डॉक्टर के मुताबिक ये अभी बहुत कम केस में हुआ है, शुरू के दो हफ्तों में तो कहा जा रहा ता कि ये बिल्कुल जीरो के बराबर है, डेथ बी रिपोर्टेड नहीं थीं, फिर इंग्लैंड से पहली डेथ रिपोर्ट हुई थी, अब और भी जगहों से डेथ की खबर आ रही हैं।

जितने भी केस रिपोर्ट हुए हैं, उनमें बहुत ही कम संख्या में ऑक्सीजन लेवल कम होना या डेथ होना रिपोर्टेड है। ज्यादातर केस माइल्ड हैं, जिन्हें घर पर ही मैनेज किया जा रहा है, हॉस्पिटल एडमिट भी हो रहे हैं तो केवल एक दो दिन के लिए जाकर लोग घर आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख