ramcharitmanas

DM ऑफिस फोन कर मंगाए चटनी संग समोसे, मिली यह सजा...

Webdunia
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (12:12 IST)
रामपुर। एक तरफ पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है, 21 दिनों का लॉकडाउन भी घोषित किया गया है लेकिन कुछ लोग इस खतरनाक स्थिति में भी मसखरी से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही नजारा उत्तरप्रदेश के रामपुर में देखने को मिला जब एक युवक ने डीएम कार्यालय में फोन कर चटनी के साथ समोसा ऑर्डर कर दिया।
 
बस फिर क्या था। जिला मजिस्ट्रेट औजनेय कुमार के आदेश पर युवक के लिए ऑर्डर पर 4 समोसे बनवाएं गए और चटनी के साथ सर्व भी किए गए। लेकिन इसके बाद ऑर्डर करने वाले युवक को ऐसी सजा मिली की शायद ही वह कभी समोसा का स्वाद ले पाए।
 
देश के अन्य हिस्सों की तरह ही रामपुर में भी जरूरतमंदों तक सामान पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। कई लोग इसका नाजायज फायदा भी उठा रहे हैं। कोई पान मंगा रहा है तो किसी को प्रेंक कॉल करने में मजा आ रहा है। डीएम ने भी ट्वीट कर कहा कि अगर व्यवस्‍था में मदद नहीं कर सकते तो उसका मजाक नहीं बनाए। 
 
लॉकडाउन के दौरान अधिकारियों को परेशान करने की सजा के रूप में जिला मजिस्ट्रेट ने युवक को नाले की सफाई के लिए एक आदेश भी भेजा। युवक को इस आदेश को मानते हुए नाले की सफाई करनी पड़ी। जिला मजिस्ट्रेट ने अपने ट्विटर हैंडल पर नाले की सफाई करते हुए युवक की तस्वीरें साझा कीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

अगला लेख