Hanuman Chalisa

यूरोप में कोरोना का कहर, ब्रिटेन में लगा 4 सप्ताह का लॉकडाउन

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (10:44 IST)
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए इंग्लैंड में 4 सप्ताह के ‘स्टे-एट-होम’ लॉकडाउन की घोषणा की। यह लॉकडाउन कम से कम दिसंबर के पहले सप्ताह तक लागू रहेगा।

ALSO READ: कोरोनावायरस Live Updates : देश में कोरोना के 5,70,458 एक्टिव मरीज, 81.84 लाख स्वस्थ
शनिवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट से संबोधित करते हुए बोरिस जॉनसन ने कहा कि प्रकृति के सामने विनम्र’ होने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है और अगर अब कड़े कदम नहीं उठाए गए तो देश में संक्रमण से मृत्यु दर पहली लहर से भी ज्यादा हो सकती है। कोई विकल्प नहीं है इसलिए अब कड़े कदम उठाने का समय है।

उन्होंने कहा कि आपको घर में ही रहना चाहिए, आप सिर्फ शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलें, अगर घर से काम नहीं कर सकते हैं तभी काम के लिए बाहर निकलें। अपने घर के ही किसी व्यक्ति के साथ व्यायाम करें या किसी अन्य घर के व्यक्ति के साथ। किसी भी तरह से खुद को नुकसान या चोट नहीं पहुंचाएं। स्वयं की इच्छा से किसी के लिए खाद्य पदार्थ या जरूरी समान खरीद दें या जरूरतमंद को सेवा दें।

उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन पहले लगाए गए लॉकडाउन की अपेक्षा कम ‘पाबंदियों’ वाला होगा। इस दौरान गैर आवश्यक सेवाओं और मनोरंजन या आतिथ्य सेवा वाले स्थल जैसे कि रेस्तरां, बार और पब बंद रहेंगे।

रेस्तरां से खाना पैक करा कर ले जाने की अनुमति होगी और लोग अपने घर के बाहर सिर्फ एक व्यक्ति से मिल सकेंगे। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय खुले रहेंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

'3 साल से जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई गुहार, कहा- उत्तराखंड लौटकर करना चाहता हूं काम

'क्या हम Gen Z की नब्ज नहीं पकड़ पाए?' राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर शशि थरूर का बड़ा बयान

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत, 11 घायल

बरगद के पेड़ जैसी दिखेगी वडोदरा की बुलेट ट्रेन स्टेशन बिल्डिंग, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग

UP के कॉलेजों में नशे पर लगेगी लगाम, रोज होगी नशामुक्ति शपथ; कैंपस के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर सख्ती

अगला लेख