Biodata Maker

दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन, कई मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार किए बंद

Webdunia
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (13:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को कई मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है, क्योंकि शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है।
 
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘हमारे भीड़ नियंत्रण उपायों के तहत सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए झंडेवालान, आरके आश्रम मार्ग, कड़कड़डूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार, सुप्रीम कोर्ट, आनंद विहार, आईएसबीटी और वैशाली स्टेशन के प्रवेश द्वारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।‘
 
डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित किया कि अस्थायी रूप से बंद सभी स्टेशनों से बाहर निकलने की अनुमति है। अस्थायी रूप से बंद अन्य स्टेशन शादीपुर, द्वारका मोड़, टैगोर गार्डन, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, राजेंद्र प्लेस, मोती नगर, बहादुरगढ़ सिटी, ब्रिगेडियर होशियार सिंह, श्याम पार्क, राज बाग और मोहन नगर हैं।
 
डीएमआरसी के अनुसार, भीड़ नियंत्रण उपायों के तहत राजीव चौक, एमजी रोड, नयी दिल्ली और चांदनी चौक जैसे स्टेशन के लिए सीमित संख्या में लोगों के प्रवेश की अनुमति है। कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर दिल्ली में छह दिनों के लॉकडाउन के दौरान मेट्रो ट्रेनों के फेरे कम हो गए हैं।
 
डीएमआरसी ने सोमवार को एक बयान में कहा था, ‘सुबह (सुबह आठ बजे से सुबह 10 बजे तक) और शाम को (शाम पांच बजे से शाम सात बजे तक) व्यस्त समय में पूरे नेटवर्क पर 30 मिनट के अंतराल पर सेवाएं उपलब्ध होंगी। दिन के बाकी समय के लिए, नेटवर्क पर सेवाएं 60 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होंगी।‘

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख