-महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, शुक्रवार को 116 लोगों की मौत, 2,682 नए मामले आए
-राज्य में 62,228 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, कुल 2,098 लोगों की कोरोना से मौत
-महाराष्ट्र में एक दिन में 8,381 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त, अब तक 26,998 लोग ठीक हुए
-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं के लिए किया बड़ा ऐलान
-महाराष्ट्र में सरकारी, निजी, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का 50-50 लाख रुपए का बीमा होगा
-जब तक बीमे का काम पूरा नहीं होता, तब तक सरकार पीड़ित परिवार को देगी 50 लाख की अनुग्रह राशि
-मुंबई में कोविड-19 के 1,437 नए मामले आए, संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 36,710 हुई
-देश की आर्थिक राजधानी में शुक्रवार को कोरोना से 38 लोगों की जान गई, कुल मृतक संख्या 1173
-मुंबई स्थित धारावी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,715 हुई
-धारावी में 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई, यहां अभी तक 70 लोगों की मौत
-गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 372 नए मामलों के साथ आंकड़ा 15,944 तक पहुंचा
-शुक्रवार को गुजरात में 20 और मरीजों ने दम तोड़ा, कुल मृतक संख्या 980 पर पहुंची
-पिछले 24 घंटे में 608 मरीज स्वस्थ, अब तक कुल 8,609 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं
-अहमदाबाद जिले में 253 नए मामले दर्ज किए गए, कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,597 हुई
-पिछले 24 घंटे में अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में 18 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई
-पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 7 मौत, कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 300 के पार हुई
-कोरोना वायरस अब तक बंगाल में 302 लोगों की जान ले चुका है, 277 नए मरीज सामने आए
-राज्य में कुल 4,813 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,736 मरीजों का उपचार चल रहा है
-नए मामलों में सबसे अधिक कोलकाता में 71 और उत्तर 24 परगना में 54 मरीज सामने आए
-शहर के नील रत्न सिरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चार कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि
-दिल्ली में कोरोना के 1106 नए मामले, संक्रमित 17 हजार के पार, अब तक 398 लोगों की मौत
-यह पहला मौका है जब दिल्ली में कोरोना के एक दिन में 1100 से अधिक मामले सामने आए हैं
-इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में दिल्ली में 82 लोगों की मौत हुई
-69 मौतों में से 52 लोगों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुई 7,846 लोग उबर चुके हैं
-देश की राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा 16,281 पर पहुंचा
-तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 874 नए मामले, कुल संख्या 20 हजार के पार
-राज्य में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के इतने अधिक नए मामले सामने आए हैं
-शुक्रवार को 9 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से राज्य में मृतक संख्या 154 हुई
-राज्य में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी संक्रमण के 800 से अधिक नए मामले सामने आए
-874 नए कोरोना मामलों में से 141 ऐसे व्यक्तियों के मामले हैं, जो विभिन्न राज्यों से पहुंचे हैं
-महाराष्ट्र पुलिस के 2211 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, 25 कर्मियों की मौत
-जान गंवाने वाले कुल पुलिसकर्मियों में से सबसे ज्यादा 16 मुंबई से, 3 नासिक ग्रामीण से
-कोविड-19 रोगियों में से 249 पुलिस अधिकारी हैं जबकि 1,962 कांस्टेबल रैंक के कर्मी हैं
-महाराष्ट्र में कम से कम 116 कर्मी ऐसे हैं जो पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित पाए गए
-कर्नाटक में कोरोना के 178 नए केस सामने आए, कुल संक्रमित 2711, 47 लोगों की मौत
-राज्य में कोरोना वायरस के 178 नए मामले आए हैं, उनमें से 156 लोग महाराष्ट्र से लौटे थे
-इस महामारी से 869 स्वस्थ हो चुके हैं और 1793 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी
-रायचूर में 62, यादगीर में 60, उडुपी और कलबुर्गी में 15-15, बेंगलुरु शहर में 10 नए मरीज मिले
-फरीदाबाद में कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए, अब तक 8 लोगों की मौत
-नए मामलों में फरीदाबाद का एक पत्रकार भी शामिल, कुल कोरोना संक्रमित 307 हुए
-जिले में 7625 लोग निगरानी में, 114 लोगों का अस्पतालों में उपचार जारी है
-उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 1 और व्यक्ति की मौत, 114 नए मामले सामने आए
-राज्य में कोरोना से अब तक 198 लोगों की मौत हो चुकी है, कुल कोरोना संक्रमित 7,284
-प्रदेश में अब तक 4,244 इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 2,842 का उपचार जारी
-आगरा में कोरोना के 7 नए मामलों के साथ कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 882 पर पहुंची
-शुक्रवार को आगरा में 3 नई मौतों के बाद कोरोना से मरने वाले मरीज की संख्या 38 हुई
-अब तक जिले में 774 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 70 संक्रमित उपचाराधीन हैं
-नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले, एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा
-देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1200 से अधिक हो गई है
-भारत से पिछले हफ्ते वापस लौटे 35 साल के एक नेपाली नागरिक की कोरोना से मौत -कोरोना से संक्रमित युवा नेपाली की भारत नेपाल सीमा पर पहुंचने के तुरंत मौत हो गई
-पंजाब में कोरोना संक्रमण के 39 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,197 पर पहुंची
-प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2,197 हो गई है, अब तक 42 की मौत
-राज्य में अब तक 1949 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है
-उत्तराखंड में एक दिन में मिले रिकॉर्ड 216 नए कोविड-19 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 716
-प्रदेश के 13 में से 11 जिलों में ताजा मामले सामने आए, सर्वाधिक 85 मरीज नैनीताल जिले के
-देहरादून जिले में 72, अल्मोडा में 21, बागेश्वर और टिहरी में 8-8 कोरोना संक्रमित मरीज मिले
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2,164 पहुंची
-जम्मू-कश्मीर में 128 नए मामलों में से 36 मामले जम्मू के हैं, जबकि 92 कश्मीर के हैं
-खतरनाक कोरोना वायरस के कारण जम्मू कश्मीर में 28 मरीजों ने दम तोड़ा है
-केरल में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए, कुल मामले अब 1150 पर पहुंचे
-नए संक्रमितों में 1 स्वास्थ्य कर्मी, एअर इंडिया के चालक दल के 2 सदस्य और 2 कैदी
-केरल में कोरोना वायरस से कुल 8 लोगों की मौत, 577 मरीजों का अस्पताल में उपचार जारी
Show comments
Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज
PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने
IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल
क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?
राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ
बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!
पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान
खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव
रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी