ganesh chaturthi

इंदौर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार के पार, रविवार को 'टोटल लॉकडाउन' तोड़ने वाले जाएंगे जेल

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (01:40 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के महानगर इंदौर में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार को 5 हजार के पार चला गया जबकि 3 नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 258 पर पहुंच गई। इसी बीच जिला प्रशासन ने रविवार को 'टोटल लॉकडाउन' की तैयारी कर ली है। इसे तोड़ने वालों को अस्थायी जेल में भेज दिया जाएगा।
 
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल बुलेटिन में इंदौर में कोरोनावायरस के जो आंकड़े मुहैया कराए गए हैं, उसके मुताबिक गुरुवार को 44 नए मरीज मिले जबकि 1399 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। विभाग द्वारा कुल 1461 कोरोना टेस्ट किए गए थे। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 5 हजार 87 पर पहुंच गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया गुरुवार को कुल 2449 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 98 हजार 943 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।‍ शहर के विभिन्न अस्पतालों से 43 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3946 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 883 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से गुरुवार को 61 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4758 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
इंदौर में रविवार को टोटल लॉकडाउन : जिला प्रशासन ने इंदौर में रविवार को टोटल लॉकडाउन की पूरी तैयारी कर ली है। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दवाइयों और अस्पताल को खोलने की मंजूरी है। दूध की डिलीवरी भी केवल सुबह होगी। फल, सब्जी, ट्रांसपोर्ट और सभी औद्योगिक गतिविधियां भी बंद रहेंगी। 
 
रविवार को टोटल लॉकडाउन में मेडिकल इमरजेंसी और बीमारियों से संबंधित मरीजों की आवाजाही पर छूट है। अन्य सभी तरह की आवाजाही और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान यदि कोई बहाना बनाकर बाहर निकला तो उसे पकड़कर अस्थाई जेल में भेज दिया जाएगा।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि यह देखने में आया है कि रविवार को बहुत ज्यादा कानून का उल्लंघन हो रहा है। इस कारण जनता के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। गृहमंत्री के साथ बैठक में यह तय किया गया था कि रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
 
कलेक्टर ने कहा कि इसी कड़ी में हम इंदौर में भी रविवार को कर्फ्यू लगाने जा रहे हैं। अति आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार से बहाना बनाकर घर से बाहर निकला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख