यूपी के कौशांबी में न्यायाधीश और पेशकार हुए कोरोना संक्रमित, अदालत 3 दिन के लिए बंद

Webdunia
गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (12:09 IST)
कौशांबी (यूपी)। कौशांबी जिले में 2 न्यायाधीशों और 1 पेशकार के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायालय को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीएन चतुर्वेदी ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को न्यायालय परिसर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 की जांच कराई गई थी जिसमें अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्ग के 2 न्यायाधीश और 1 पेशकार में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ALSO READ: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर टारगेट,प्रतिदिन 4 लाख से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य

 
उन्होंने बताया कि 1 जज और पेशकार का इलाज प्रयागराज में किया जा रहा है जबकि 1 अन्य संक्रमित जज का उपचार कौशांबी जिला अस्पताल में हो रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायालय को एहतियातन 1 से 3 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। पूरे न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। अब जनपद न्यायालय सोमवार 5 अप्रैल को खुलेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan को इस तरह खुफिया जानकारियां पहुंचा रही थी YouTuber ज्योति मल्होत्रा, 6 लोगों सहित गिरफ्तार

तुर्की के सेब क्यों खटक रहे हैं भारत की आंखों में, क्या है भारतीय सेब और टर्की के सेब में अंतर

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

अगला लेख