Hanuman Chalisa

82.24 % नए कोरोना संक्रमित 10 राज्यों में, 43.54% एक्टिव मरीज महाराष्ट्र में

Webdunia
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (15:35 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के एक दिन में सामने आ रहे मामलों में 82.04 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और केरल समेत 10 राज्यों से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 60,212, उत्तर प्रदेश में 17,963 और छत्तीसगढ़ में 15,121 नए मामले आए।

ALSO READ: अप्रैल में कोरोना की डरावनी चाल, नए संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या ने चौंकाया, 10 दिन में 7461 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है और पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 1,84,372 नए मामले आए। भारत में अभी कोविड-19 के लिए 13,65,704 लोग उपचाराधीन हैं और यह संक्रमण के कुल मामलों का 9.84 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,01,006 तक बढ़ी है।
 
मंत्रालय ने बताया कि देश में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में 68.16 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में से अकेले 43.54 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र से हैं।
 
देश के 16 राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, तेलंगाना, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल- में संक्रमण के मामले रोज बढ़ रहे हैं।
 
मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामले बढ़ने से रोकने के लिए देश ने 26 करोड़ से अधिक जांच कर ली हैं। एक दिन में 14,11,758 नमूनों की जांच की गई है। रोज 15 लाख तक नमूनों की जांच के लिए क्षमता बढ़ा दी गई है।

भारत में अब तक 1,23,36,036 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटों में 1,027 लोग इस संक्रामक रोग से जान गंवा चुके हैं। मौत के नए मामलों में से 86.08 प्रतिशत दस राज्यों से आए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 281 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 156 लोगों ने जान गंवाई।
 
सुबह सात बजे तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, कुल 11,11,79,578 टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में लगे कुल टीकों में से 60.16 प्रतिशत टीके आठ राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल में लगे हैं। (भाषा) 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा एक्शन: 22 जून तक Telegram बंद, पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला

अमेरिका-ईरान डील मानने से इजराइल का साफ इनकार, 300 अरब डॉलर के फंड पर ट्रंप के बयान से मचा बवाल

LIVE: NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर रोक

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

अगला लेख