shiv chalisa

Corona India Update : भारत में कोरोना के 68 लाख से ज्यादा मरीज, 85.25% ठीक

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (11:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 78,524 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 68 लाख से अधिक हो गई। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 58,27,704 हो गई है। इससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर 85.25 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 68,35,655 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 971 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,05,526  हो गई।

आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 58,27,704 हो गई है। फिलहाल 9,02,425 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 13.20 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है और यह अब 1.54 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 7 अक्टूबर तक कोविड-19 के 8,34,65,975 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 11,94,321 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे सीएम योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

अगला लेख