Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona का कहर, कोरोना प्रभावितों की संख्या बढ़कर 15

Webdunia
शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (09:15 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। शहर में  कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक 2 लोग मारे जा चुके हैं।
 
गुरुवार रात जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक यहां सामने आए नए मामलों में दो महिलाओं और 3 पुरुषों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही इंदौर के सरकारी अस्पतालों में अबतक भर्ती कराए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हालांकि, इनमें इंदौर के 65 वर्षीय पुरुष और उज्जैन की 65 वर्षीय महिला की गत 24 घंटे में मौत हो चुकी है।
 
इसके अलावा, कोरोनो वायरस संक्रमण के संदेह में यहां के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती 47 वर्षीय पुरुष की गुरुवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। हालांकि, उसकी कोरोनो वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह उज्जैन शहर का रहने वाला था।
 
कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय महिला की यहां के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान मौत हुई थी। मध्यप्रदेश में यह कोरोना वायरस से पहली मौत थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel US Iran War में PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर- हम दलाल देश नहीं हो सकते

पहले राम फिर राजनीति, राम मंदिर को लेकर बोले मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

LPG : अब रसोई से हटेगा लाल सिलेंडर! सरकार का नया फरमान, 3 महीने में करना होगा यह काम

Israel Iran War video : USS अब्राहम लिंकन पर ईरान ने दागी Qader मिसाइल, इजराइल ने तेहरान के सबमरीन सेंटर को किया तबाह, ट्रंप का बड़ा फैसला- 2,000 सैनिक रवाना

डोनाल्ड ट्रंप के 15 प्वाइंट वाले प्रस्ताव टेंशन में इजराइल, क्या पाकिस्तान के 'शांति दूत' वाला प्लान हुआ फेल

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्रि-रामनवमी पर ट्रैफिक का कहर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के बोरघाट में 5KM लंबा जाम

LIVE: कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने क्या कहा?

तेल संकट से दुनिया में हाहाकार: फिलीपींस में इमरजेंसी, पाकिस्तान-श्रीलंका बेहाल

रामनवमी पर उत्तर प्रदेश में 2 दिन का अवकाश, योगी सरकार का बड़ा फैसला

गुजरात सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गांधीनगर, जामनगर और सुरेंद्रनगर को मिले नए कलेक्टर

अगला लेख