suvichar

देश में कोरोना के 39.62% मरीज ठीक, 3,303 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 20 मई 2020 (10:33 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 के कारण भारत में बुधवार तक 3,303 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले बढ़कर 1,06,750 पर पहुंच गए। देश में कोरोना के 39.62% मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 140 संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई और संक्रमण के रिकॉर्ड 5,611 नए मामले सामने आए।
 
मंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'इस लिहाज से अब तक 39.62 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमित व्यक्तियों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।
 
बीते 24 घंटे में जिन 140 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 76 महाराष्ट्र में, 25 गुजरात में, छह-छह मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, पांच-पांच राजस्थान और उत्तर प्रदेश में, तीन-तीन तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में, दो-दो आंध्र प्रदेश, असम, जम्मू-कश्मीर में और एक-एक व्यक्ति की मौत ओडिशा तथा पंजाब में हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

नवीनतम

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम : CM योगी

जन-विश्वास अभियान में एक्शन में सीएम डॉ. मोहन यादव, CMHO, तहसीलदार सहित तीन को किया सस्पेंड

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

अगला लेख