Hanuman Chalisa

भारत में हर 3 किलोमीटर पर Corona से बचाव की सुविधा

Webdunia
गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (15:23 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम हैं और देश में प्रति तीन किलोमीटर पर कोविड-19 के संक्रमण से निपटने का कोई ना कोई केंद्र है।
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने सदन में दो दिन में लगभग चार घंटे तक कोरोना महामारी की स्थिति और निपटने के उठाए गए कदमों पर चली चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में देश में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर लिया गया है।
 
उन्होंने कहा- लगभग आठ महीने पहले देश में कोरोना से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था, लेकिन सरकार के समन्वित प्रयासों से महामारी से निपटने के लिए एक बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मास्क, वेंटिलेटर और पीपीई बनाने के संयंत्र देश में हैं और इनमें खपत से ज्यादा माल का उत्पादन किया जा रहा है।
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार ने जो इंतजाम किए हैं, उनसे मरीजों की संख्या में कमी आई है और मृत्यु दर कम बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कोरोना महामारी से मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी कम पर लाना है।
 
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत में दुनिया भर के विशेषज्ञों ने भारत में अगस्त-सितंबर तक 30 करोड़ कोरोना मरीज होने और 50-60 लाख लोगों की मौत होने की आशंका व्यक्त की थी। यह सरकार के प्रयास ही है, जिससे यह आशंका खारिज हुई है।
 
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी के इलाज की वैक्सीन बनाने का काम तीन चरणों चल रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना वायरस से निपटने में वैक्सीन आने के बाद इसके उत्पादन और वितरण में समय लगेगा इसलिए मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाने और बार-बार हाथ धोने के मानकों का पालन करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! स्किल मिशन में 99 हजार ट्रेनिंग लक्ष्य तय, अब 30 दिन में खुलेंगे प्रशिक्षण केंद्र

यूपी फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट बनेगा ग्लोबल सुरक्षा कवच, AI और डीपफेक के खतरों पर लगेगा ब्रेक

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव, 26 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे, आज से आचार संहिता लागू

चंड़ीगढ़ BJP Headquarters के बाहर धमाका, हैंड ग्रेनेड लेकर भागता दिखा संदिग्ध

योगी सरकार के निर्देश पर भूसा टेंडर में आई तेजी, कई जिलों में प्रक्रिया जारी

अगला लेख