suvichar

कोरोना से भारत में 775 की मौत, 24506 संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (10:01 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 775 हो गई और संक्रमितों की संख्या 24506 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी कोरोना वायरस का इलाज करा रहे लोगों की संख्या 18,668 है जबकि 5,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। संक्रमित लोगों की कुल संख्या में 77 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार शाम से लेकर अब तक 52 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 18 लोगों की महाराष्ट्र में, 15 की गुजरात, 9 की मध्यप्रदेश, 3-3 लोगों की दिल्ली और पश्चिम बंगाल, 2 लोगों की तमिलनाडु और 1-1 व्यक्ति की मौत पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में हुई।

इस संक्रामक रोग से अब तक कुल 775 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 301 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 127, मध्य प्रदेश में 92, दिल्ली में 53, आंध्र प्रदेश में 29, राजस्थान में 27 और तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हुई।

उत्तर प्रदेश में संक्रमण से 25 लोगों की, तमिलनाडु में 22 जबकि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 18-18 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में अभी तक 17 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस से 5 लोगों ने जान गंवाई जबकि केरल, झारखंड और हरियाणा में 3-3 लोगों ने जान गंवाई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बिहार में 2 लोगों की मौत हुई जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों और विभिन्न राज्यों के आंकड़ों में अंतर है जिसके पीछे अधिकारियों ने प्रत्येक राज्यों के मामलों के निर्धारण में प्रक्रियागत देरी की वजह बताई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक 6,817 मामले महाराष्ट्र से सामने आए। इसके बाद गुजरात से 2,815, दिल्ली से 2,514, राजस्थान से 2,034, मध्य प्रदेश से 1,852 और तमिलनाडु से 1,755 मामले सामने आए।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,621, तेलंगाना में 984 और आंध्र प्रदेश में 955 हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 571, कर्नाटक में 474, जम्मू कश्मीर में 454, केरल में 450, पंजाब में 298 और हरियाणा में 272 हो गई है।

बिहार में कोरोना वायरस के 233 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 94 मामले सामने आए। झारखंड में 57 लोग संक्रमित पाए गए हैं और उत्तराखंड में संक्रमण के 48 मामले सामने आए हैं।

हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के अभी तक 40 मामले सामने आए हैं, छत्तीसगढ़ और असम में 36-36 मामलों की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के 27 मामले सामने आए जबकि लद्दाख में 20 लोग संक्रमित पाए गए।

मेघालय में 12 मामले सामने आए और गोवा तथा पुडुचेरी से संक्रमण के सात-सात मामले सामने आए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख