Daily Horoscope
✕

दिल्ली में Corona से मरने वालों की संख्या हुई 42

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (14:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से 42 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 संक्रमितों का गहन चिकित्सा केंद्र में इलाज हो रहा है और 6 वेंटिलेटर पर हैं।   
 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को मीडिया को बताया कि 67 नए मामलों के साथ कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 1767 पर पहुंच गई है। देश में वायरस संक्रमण मामले में दूसरा स्थान दिल्ली का है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना से एक ही दिन में सबसे अधिक 6 की मौत हुई थी। शुक्रवार को 4 संक्रमितों की मौत हुई थी।  
 
जैन ने कहा कि 911 संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जिसमें 27 आईसीयू और 6 वेंटिलेटर पर हैं। राजधानी के कुल संक्रमण प्रभावितों में 1080 विशेष ऑपरेशन से निकाले जाने वाले हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली को 45 हजार त्वरित जांच किट मिल गई हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी के कोराना हाटस्पॉट क्षेत्रों में रविवार से इन किटों से जांच का काम शुरू किया जाएगा। दिल्ली में कोरोना से प्रभावित 68 हॉटस्पॉट हैं, जिन्हें सील कर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, लाहौर को पछाड़ा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी 'वन-ऑन-वन' बहस की चुनौती, बोले—मेरा फोन टैप हो रहा है, सारे सबूत अंदर मौजूद

मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के भोजपुरी गीत, क्यों मचा सियासी बवाल?

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

अगला लेख