sawan somwar

गुजरात में कोरोना से हाल बेहाल, वेंटिलेटर पर चिकित्सा इंतजाम

Webdunia
शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (11:55 IST)
गांधीनगर। गुजरात में कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में अहमादाबाद, सूरत समेत कई स्थानों से वैक्सीन, ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कमी की खबरें आ रही है। कुल मिलाकर चिकित्सा इंतजाम वेंटिलेटर पर नजर आ रहे हैं।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन कोरोना के 1.25 लाख से ज्यादा मामले, 9,79,608 एक्टिव मरीज
गुजरात के सभी बड़े शहरों के अस्पतालों में बुरा हाल है। अहमदाबाद और सूरत के अस्पतालों में ऑक्सिजन की कमी है। सूरत के सिविल अस्पताल में भर्ती 90 प्रतिशत मरीज ऑक्सिजन पर है। नए मरीजों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
 
राज्य में कोरोना टीकाकरण अभियान भी वैक्सीन की कमी से जुझ रहा है। केवल 10 प्रतिशत बेड्स खाली है। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन किसी संजीवनी से कम नहीं है। लेकिन अस्पतालों के पास इन इंजेक्शनों की कमी है।
 
क्या बोले मंत्री : गुजरात के कुछ हिस्सों में कोविड-19 टीके की कमी की शिकायतों के बीच उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि केंद्र से टीके की 15 लाख नई खुराक प्राप्त हुई है। राज्य सरकार अगली खेप के लिए केंद्र सरकार से बातचीत कर रही है। गुजरात में प्रतिदिन औसतन 1.7 लाख लाभार्थियों को टीका दिया जा रहा है।
 
100 से ज्यादा स्थानों पर लॉकडाउन : संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में 100 से ज्यादा शहरों, कस्बों और गांवों में लॉकडाउन का सहारा लिया गया है। प्रशासन लगातार लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहा है।
 
राज्य में 8 अप्रैल को 4021 नए मामले सामने आए, 2197 लोगों ने कोरोना को मात दी जबकि 35 लोगों की मौत। यहां अब तक 3.32 लाख लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3.07 लाख रिकवर हो चुके हैं, जबकि 4,655 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 20,473 लोगों का इलाज चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

संसद के बाहर भीगते रहे राहुल गांधी और प्रियंका, दिल्‍ली में बरसात का लिया आनंद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? ममता बनर्जी की इस सांसद ने अपने पहले ही भाषण में कमाल कर दिया

भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर SC सख्त, HC के स्टे को निरस्त के साथ सरकार को फटकार, तलब की एक्शन रिपोर्ट

करोड़पति पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां, 5100 रुपए भेजकर कहा... जला दो !

हेमंत सोरेन सरकार ने बनाई 4 मंत्रियों की कमेटी, छात्रों को बातचीत का न्योता

अगला लेख