Narak Chaturdashi
✕

Corona Effect: राजस्थान ने सीमाएं सील की, बिना अनुमति प्रवेश नहीं

Webdunia
गुरुवार, 7 मई 2020 (14:17 IST)
जयपुर। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तीव्र बढ़ोतरी के बीच राजस्थान सरकार ने राज्य की अन्तरराज्यीय सीमाएं सील कर दी हैं। अब कोई भी बिना अनुमति के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार गत दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देश में बीते तीन दिन में 10 हजार मामले सामने आए हैं। देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के प्रवेश की संभावनाओं के मद्देजनर सीमाएं सील करने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘प्रदेश की अन्तरराज्यीय सीमाओं से अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से राज्य की सभी अन्तरराज्यीय सीमाओं को सील कर रेगुलेट किया जाएगा जिससे राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर अधिकृत व्यक्ति ही राज्य में प्रवेश कर सकें।‘

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की अंतरराज्यीय सीमा पांच राज्यों के साथ लगती है जिनमें उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश तथा दक्षिण में गुजरात है।

बुधवार देर रात एक उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया। गुरुवार को गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेशवासियों के जीवन की रक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अब प्रदेश में आवागमन की अनुमति केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं शर्तों की कड़ाई से पालना करते हुए ही दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार सुबह तक 3355 को पार कर गई जबकि राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 95 हो गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख