Hanuman Chalisa

कोरोना के कारण फीका रहेगा नए साल का जश्न, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू, मुंबई में धारा 144

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (10:26 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस की वजह से देश में नए साल का जश्न भी फीका रहेगा। दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों में  नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

ALSO READ: नए साल के आयोजनों पर रखें निगरानी, साबित हो सकते हैं सुपर स्प्रेडर: केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र
कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। दोनों ही दिन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक यह कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान सार्वजनिक जगहों पर पांच लोगों से अधिक के जुटने पर रोक होगी और सार्वजनिक जगहों पर नए साल का जश्न नहीं मनाया जा सकेगा।
 
दिल्ली की तरह ही मुंबई में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। यहां धारा 144 भी लागू कर दी गई है। इस वजह से यहां नए साल की रौनक नहीं दिखाई देगी। बार, रेस्टोरेंट, बीच समेत किसी भी स्थान पर भीड़ नहीं दिखाई देगी। 31 दिसंबर की रात को महानगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई भी कोविड नियमों को तोड़ने की हिमाकत न करे।
 
इसी तरह कोलकाता हाईकोर्ट ने भी सरकार को कोलकाता में 31 दिसंबर और नव वर्ष पर भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। भीड़ को रोकने के लिए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
 
राजस्थान, महाराष्‍ट्‍, मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में किसी भी तरह के बड़े आयोजनों को अनुमति नहीं दी है। यहां भी नए वर्ष का स्वागत धूमधाम से नहीं किया जाएगा। हालांकि शिमला, मनाली समेत हिमाचल के कई पर्यटन स्थलों पर हमेशा की तरह इस वर्ष बड़ी संख्या में लोग नए साल के स्वागत के लिए आए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान डील का असर: सस्ता हुआ क्रूड ऑयल, कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

LIVE: अमेरिका ईरान डील से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 1123 अंक बढ़ा

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

अगला लेख