sundarkand
✕

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन और बसों में 50% यात्री, महाराष्ट्र से प्लेन से आने वालों के लिए निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

Webdunia
रविवार, 11 अप्रैल 2021 (09:49 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (CoronaVirus) महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार से दिल्ली मेट्रो, डीटीसी और क्लस्टर की बसों में सवारी क्षमता को घटा दिया गया है।

नए आदेश के बाद अब मेट्रों, डीटीसी और क्लस्टर बसों में केवल क्षमता से 50 फीसदी सवारियों को ही सफर करने इजाजत है। मेट्रो और बसों में यात्री क्षमता को घटाए जाने के आज से जारी आदेश की जानकारी का आभाव होने के कारण सावरिया बस में तैनात मशार्लो से बहस करते देखे गए।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लगाने के साथ ही स्कूल बंद कर दिया गया हैं। दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी ही उपस्थित रह सकते हैं। बाकी के कर्मचारी घर से ही काम करेंगे।

डीडीएमए ने कहा कि महाराष्ट्र से विमान के जरिए दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे के भीतर की आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट पेश करना जरूरी होगा और नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होने पर 14 दिवसीय पृथक-वास में रहना होगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 7,897 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 39 लोगों की मौत हो गई। शहर में अब तक 11,235 मरीजों की जान संक्रमण की वजह से जा चुकी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

नवीनतम

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख