Hanuman Chalisa
✕

Data Story: मई में मौत ने डराया, भारत में अब तक 3 लाख 29 से ज्यादा लोगों की गई जान

Webdunia
गुरुवार, 3 जून 2021 (16:25 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान केवल मई में कोरोनावायरस के 88.82 लाख से अधिक मामले सामने आए। यह देश में अब तक संक्रमित 2.8 करोड़ से अधिक लोगों का 31.67 प्रतिशत है। इस तरह, इस महामारी के चलते मई के 31 दिनों में इस बीमारी के चलते 1.17 लाख लोगों की जान भी गई। कोरोना से देश में अब तक 3 लाख 29 हजार 100 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह देखा जाए तो कोरोना काल की 35.63 प्रतिशत मौतें तो केवल मई में हुई हैं। 
 
13 बार 4000 से ज्यादा की मौत : मई में 13 बार 1 दिन में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई, जबकि 18 बार 3000 से ज्यादा लोग मारे गए। सबसे ज्यादा 4529 लोगों ने 18 मई को जान गंवाई। 31 मई को सबसे कम 3128 लोगों की मौत हुई। 
 
बेहद डरावनी है मार्च से मई तक कोरोना की चाल : इससे पहले मार्च के 31 दिनों में कोरोना की वजह से 5830 लोग मारे गए थे और अप्रैल के 30 दिनों में देश में 45 हजार 403 लोग मारे जा चुके थे। मई में 1 लाख 17 हजार 247 लोग काल के गाल में समा गए। इस तरह देखा जाए तो मार्च से मई तक कोरोना की चाल बेहद डराने वाली रही।
 
9 मई के बाद संक्रमण पर नियंत्रण : वैसे तो भारत में 9 मई के बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने लगी। इस ‍दिन 4.03 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 31 मई को मात्र 1.52 लाख नए मामले ही दर्ज किए गए। इस तरह मात्र 22 दिन में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए लगा।
 
कम नहीं हुई मरने वालों की संख्या : भले ही नए मामले कम हुए, लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही थी, मरीजों के रिकवर होने की रफ्तार भी अचानक बढ़ सी गई। हालांकि मौत के आंकड़े अभी भी कम होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। 9 मई के बाद 11 बार एक दिन में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके पहले मात्र 2 ही बार ऐसा हुआ था।
 
कुल मिलाकर जून में अब स्थिति मई की तुलना में बेहतर दिखाई दे रही है। 3 जून को 2887 लोगों की मौत हुई। बहरहाल कोरोना का खतरा कम जरूर हुआ है पर पूरी तरह टला नहीं है। अगर इस स्थिति में लापरवाही की गई तो स्थिति पहले से भी ज्यादा भयावह हो सकती है। अत: मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख