Hanuman Chalisa

Corona संकटकाल में इंदौर में चलेगी कैब एम्बुलेंस

Webdunia
शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (14:41 IST)
इंदौर। पिछले दिनों व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद अब प्रशासन ने ओला कैब को एम्बुलेंस के तौर पर चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए ओला ने प्रशासन को 50 कैब उपलब्ध करवाई हैं। 
 
कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 2363009 है। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी अपर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला को सौंपी गई है। इस अवसर पर कैब के ड्राइवरों को प्रशिक्षण भी दिया कि उन्हें आपदा की इस घड़ी में किस तरह काम करना है। 
 
अपर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि कैब को इमरजेंसी सेवा के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इन कैब एम्बुलेंस का आकस्मिक सेवाओं के लिए उपयोग किया जा सकेगा। ओला कैब को ऐप के माध्यम से बुक किया जा सकेगा। अत: कोई भी इस सेवा का लाभ ले सकता है। 
 
 
कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला : इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कलेक्टर मनीष सिंह ने ओला टैक्सी ड्राइवरों से वादा किया कि वर्तमान स्थितियों से उबरने के बाद मैं आपके साथ भोजन करूंगा। उन्होंने कहा कि पूरी सतर्कता से काम करें। मुझे खुशी है कि इस काम के लिए ओला कैब सबसे पहले आगे आया। उन्होंने कहा कि शहर में अभी लगभग 100 एंबुलेंस चल रही हैं। जो कि वर्तमान स्थितियों के हिसाब से नाकाफी हैं इसलिए आपकी मदद ली जा रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों क्लॉथ मार्केट इलाके में एक शख्स एंबुलेंस के लिए लगातार प्रयास करता रहा, लेकिन एम्बुलें नहीं मिली तो अपने भाई को एक्टिवा पर बैठाकर ही अस्पताल ले गया। दुर्भाग्य से मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एंबुलेंस सेवाओं के साथ ही प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, दिल्ली में प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह ने जताई ‍चिंता

लोकसभा में महिला सांसदों से भिड़े TMC के कल्याण बनर्जी, पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड

सुहेलदेव की विरासत नहीं, गाजी मियां का मेला पसंद था इसलिए विपक्ष की हुई दुर्गति: सीएम योगी

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

अगला लेख