sawan somwar

आजमगढ़ में पृथक केंद्र में तैनात सफाई कर्मचारियों को दी सूखी पूड़ी, DM ने दिए जांच के आदेश

Webdunia
रविवार, 26 अप्रैल 2020 (14:06 IST)
आजमगढ़। आजमगढ़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संकट के दौरान मरीजों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को खाने के लिए सूखी पूड़ी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया।
 
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन भी किया है।
 
जिले के चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना वायरस के मरीजों की देखरेख के लिए ड्यूटी पर काफी संख्या में संविदा सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इन सफाईकर्मियों को सुरक्षा की दृष्टि से बारी-बारी से मेडिकल कालेज के ही दूसरे हिस्से में पृथक किया गया है।
 
मेडिकल कालेज प्रशासन ने मेडिकल कालेज में पृथक किए गए कर्मचारियों के लिए खाने पीने का इंतजाम किया है लेकिन खाने के नाम पर कर्मचारियों को सूखी पूड़ी दी जा रही है। इससे परेशान सफाई कर्मचारियों ने करीब सात मिनट का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
 
इस वीडियों में कर्मचारी आरोप लगा रहे है कि उन्हें नाश्ते में केवल सूखी पूड़ियां दी जा रही हैं। वे पैकेट खोलकर इसे दिखा भी रहे है और अंत में उसे कूडेदान में डाल रहे हैं।
 
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इस मामले में मेडिकल कालेज से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर दिया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया

अगला लेख