Hanuman Chalisa

कोरोना वायरस क्‍या ‘मौसम का अपडेट’ है?

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (18:29 IST)
सरकार ने एक बार फि‍र से लोगों को चेताया है और कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की बात लोगों के लिए सिर्फ मौसम का अपडेट है,  वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि देश के कई हिस्सों में कोरोना के नियमों की अनदेखी की जा रही है। ये वायरस को काबू में करने के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फेर सकता है।

यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कही। उन्‍होंने कहा कि लोग कोरोना की तीसरी लहर की बात को मौसम के अपडेट की तरह ले रहे हैं। इसकी गंभीरता और इससे जुड़ी जिम्मेदारियों को लोग समझ नहीं रहे हैं। देश के कई हिस्सों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार का घोर उल्लंघन देखा जा रहा है जो इसे काबू में करने के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फेर सकता है।

लव अग्रवाल ने कहा, सभी से अनुरोध करना चाहते हैं कि जब हम कोरोना की तीसरी लहर के बारे में बात करते हैं, तो हम इसे मौसम के अपडेट के रूप में ले रहे हैं।

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि दुनिया आज कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रही है। भारत में इसे रोकने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज साफ किया है कि तीसरी लहर कब आएगी इस पर चर्चा करने के बजाय हमें इस बात पर फोकस करना चाहिए कि कैसे इसे बचा जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

अगला लेख