Daily Horoscope
✕

कोराना की वजह से आए ‘स्‍ट्रेस और ड‍िप्रेशन’ ‘मीम्‍स’ देखने से होंगे खत्‍म, रिसर्च में खुलासा

Webdunia
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (15:06 IST)
कोरोना महामारी ने कई तरह के मानसिक रोग पैदा किए हैं। लोग ठीक तो हो गए लेकिन कोरोना उन्‍हें तनाव, ड‍िप्रेशन, भावुकता, अकेलापन और नकारत्‍मकता जैसी मानसिक बीमारियां दे गया। कोराना का यह असर लोगों पर अब तक बना हुआ है।


लेकिन अब एक रिसर्च में सामने आया है कि अगर आप आपने कोरोना के साइड इफैक्‍ट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सोशल मीडि‍या में आने वाले मीम्‍स का सहारा ले सकते हैं, यह मीम्‍स आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। अमेरिका के 800 लोगों पर हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी ने इस बारे में रिसर्च की है। इस रिसर्च के शोधकर्ताओं का कहना है कि  सोशल मीडिया या इंटरनेट पर 3 मीम्स देखकर ही आपका तनाव दूर हो सकता है।

उनके मुताब‍ि‍क रिसर्च में शामिल जिन लोगों ने मीम्स देखे उन्होंने खुद को हल्का महसूस किया और खुश नजर आए।

दरअसल, कोविड ने मरीजों के दिमाग पर बुरा असर डाला है। इसकी वजह से लोगों में तनाव और बेचैनी का स्तर बढ़ा। रिसर्च के दौरान यह देखा गया कि जिन लोगों ने तस्वीरों के साथ कैप्शन वाले मीम्स देखे उनकी मेंटल हेल्थ में सुधार दिखा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) सलाह देता है कि सोशल मीडिया पर कोविड से जुड़ी तस्वीरों को देखने से बचें। रिसर्च में सामने आया है कि अगर कोविड से जुड़े फनी मीम्स देखते हैं तो मरीज बेहतर महसूस करता है। ऐसा करने पर वो महामारी की स्थिति का सामना करने में समक्ष हो जाता है। यानी हम अब तक सोशल मीडि‍या को गलत ही मानते रहे, लेकिन यह इस मामले में फायदेमंद भी है।

कोरोना की वजह कोई डिप्रेशन और कोई स्ट्रेस में आया है। ऐसे में घर में अब खुशहाली का माहौल बनाए रखें। दोस्तों, और रिश्तेदारों से मिलते रहें। नकारात्मक विचार आए तो दोस्‍तों से शेयर करें। अकेले न रहें!

खुद को व्यस्त रखें, अपने पसंद के काम करते रहें। म्यूजिक सुनें, किताबें पढें। फ‍िल्‍म देखें। वॉक पर जाएं, एक्‍सरसाइज करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, गौरव भाटिया ने साधा निशाना

इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होंगी ममता बनजी, क्या राहुल गांधी को मिलेगा CJP का साथ?

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख