suvichar

राजस्थान में Corona संक्रमण के 140 नए मामले, कुल 5000 के पार

Webdunia
सोमवार, 18 मई 2020 (12:35 IST)
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस से सोमवार को दो और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 140 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 5,342 पहुंच गई।
 
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि कोटा तथा नागौर में एक-एक मरीज ने संक्रमण के कारण दम तोड़ा दिया। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 133 हो गई है।
 
केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
इस बीच, राज्य में सोमवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 140 नए मामले आए। इनमें जयपुर के 21, डूंगरपुर के 64, भीलवाड़ा के 22, उदयपुर के 15, बीकानेर व बासंवाड़ा के 4-4, दौसा के 3, राजसमंद व नागौर के दो-दो मामले शामिल हैं।
 
राजस्थान में कोविड-19 के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिक और 61 वे लोग शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख