Daily Horoscope
✕

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, 4 दिन में 24500 से ज्यादा नए मामले

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (07:21 IST)
मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामलों में 157 की वृद्धि होने से इनकी संख्या सोमवार को बढ़कर 53,113 पहुंच गई।

ALSO READ: Corona U-tern: एक बार फि‍र ‘वायरस के रडार’ पर महाराष्‍ट्र का ‘नागपुर’
राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक (पूरे देश में) 5,210 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 21,06,094 पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को 6,971 मामले, शनिवार को 6,281 नए मामले तथा शुक्रवार को 6,112 मामले सामने आए थे।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 5,035 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 19,99,982 हो गई है तथा 18 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 51,806 तक पहुंच गया। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.96 फीसदी पर ही स्थिर रही जबकि मृत्यु दर 2.47 प्रतिशत है।
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण, इसकी चपेट में आने के बाद कुल स्वस्थ होने वाले और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

नवीनतम

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, उत्तर से दक्षिण भारत तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली! 1000 मीटर तक छाई जहरीली स्मॉग की परत; इन 18 शहरों में 'रेड अलर्ट'

अगला लेख