dharma sangrah
✕

भारत में कोविड-19 के 1,233 नए मामले, 14,704 एक्टिव मरीज

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (11:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,233 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,23,215 हो गई जबकि एक्टिव मरीज की संख्या 14,704 रह गई है।
 
सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार 31 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,101 हो गई। एक्टिव रोगियों की संख्या संक्रमितों की कुल तादाद का 0.03 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98.75 फीसद है।
 
24 घंटे के दौरान कोविड-19 रोगियों की संख्या में 674 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 फीसद है।
 
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख