Hanuman Chalisa

कोरोना हुआ खतरनाक, लापरवाही पड़ी भारी, 10 दिन में मिले 2,80,889 नए मरीज

नृपेंद्र गुप्ता
शनिवार, 20 मार्च 2021 (15:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 40,953 नए मामले सामने आए, जो 111 दिन में सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,15,55,284 पर पहुंच गई है। पिछले 10 दिनों में देश में कोरोना के 2,80,889 नए मरीज मिले हैं। 17 मार्च से 20 मार्च के बीच देश में एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
10 मार्च को देश में 17,921 नए मरीज मिले थे जो 19 मार्च तक देखते ही देखते करीब 41 हजार तक पहुंच गए। इससे पहले 29 नवंबर 2020 को 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,812 नए मामले सामने आए थे। देश में अब भी 2,88,394 उपचाराधीन मामले हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.49 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से ठीक होने की दर गिरकर 96.12 प्रतिशत रह गई है।
 
लापरवाही पड़ी भारी : तेजी से बढ़ते कोरोना मरीजों की यह संख्या भी आम लोगों में जागरुकता बढ़ाने में विफल रही है। लोग ना तो मास्क पहन रहे हैं ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। महाराष्‍ट्र के बाजारों से लेकर 5 राज्यों में हो रही चुनावी रैलियों तक, किसान आंदोलन से लेकर बैंक हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों तक कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है।
 
महाराष्ट्र से बंगाल तक कहां-कितनी मौतें : देश में अब तक इस वैश्विक महामारी से 1,59,558 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें 53,208 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 12,582 लोगों की तमिलनाडु में, 12,425 की कर्नाटक में, 10,953 की दिल्ली में, 10,301 की पश्चिम बंगाल में, 8,757 की उत्तर प्रदेश तथा 7,187 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई।
 
गौरतलब है कि 19 सितंबर के बाद से ही देश में कोरोनावायरस के नए मामलों में उल्लेखनीय कमी आई थी। लोग सामान्य जनजीवन की और लौट गए थे। स्कूल कॉलेज भी खुलने लगे थे लेकिन कोरोना की नई लहर ने देश में स्थिति को चिंताजनक बना दिया है। लापरवाही पर लगाम कसने के लिए शासन प्रशासन भी अब सख्त हो गया है। लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू का सहारा लिया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी नागरिकता के पक्ष में फैसले से क्यों खुश हैं भारतीय

दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

Weather Update: 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल में 400+ सड़कें बंद, सहारनपुर में भारी बारिश से कब्रें क्षतिग्रस्त

AI का नया कारनामा! मास्को में दो ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने की शादी, रोबोट डॉग लाया ब्रेस्लेट्स

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख