Hanuman Chalisa
✕

राहत भरी खबर, 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज

Webdunia
मंगलवार, 18 मई 2021 (06:52 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज मिले। इस वजह से सक्रिय मामलों में 1.68 लाख से अधिक मरीजों की कमी आई है तथा इसकी दर में भी कमी दर्ज की गई है।
 
विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से सोमवार देर रात प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 1 दिन में 4,22,257 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक 2,15,90,003 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 2,62,891 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,52,27,970 हो गया। इस अवधि में सक्रिय मामले 1,68,103 कम होकर 33,48,894 हो गए हैं।
 
इसी दौरान 4,334 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,751 हो गए है।
 
देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ कर 85.57 फीसदी हो गई है तथा सक्रिय मामलों की दर घटकर 13.27 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.10 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 22,614 कम होकर 4,45,495 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 48,211 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48,74,582 हो गई है जबकि 516 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 82,486 हो गया है।
 
कर्नाटक में सक्रिय मामले 3,492 और बढ़ कर अब 6,03,639 रह गए हैं। इस दौरान 34,635 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 16,16,092 हो गई है जबकि 476 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 22,313 हो गया है।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 78,698 और घट कर 3,62,313 रह गई तथा करीब एक लाख 99,651 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 18,00,179 हो गई। इसी अवधि में 87 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,516 हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

अगला लेख