Biodata Maker

देश के 3 राज्यों में कोरोना से सर्वाधिक मौतें, 2 दिन बाद नए मामलों में कमी

Webdunia
शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020 (12:50 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से 336 मरीजों की मौत हुई, जिनमें से सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में हुई हैं।
 
इस दौरान महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 की वजह से सर्वाधिक 89 मरीजों की मृत्यु हुई, वहीं दिल्ली में 37 तथा पश्चिम बंगाल में 32 मरीजों ने दम तोड़ा।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 23,068 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ एक लाख 46 हजार से अधिक हो गई है। इस दौरान 24,661 मरीज स्वस्थ हुए और इसी के साथ रिकवरी दर बढ़कर 95.77 प्रतिशत हो गई।
 
नए मामलों की तुलना में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले 1930 कम हुए हैं और इनकी संख्या घटकर 2,81,919 रह गयी है। इसी अवधि में 336 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,47,092 हो गया है और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी बनी हुई है।
 
2 दिन बाद नए मामलों में कमी : 2 दिन तक कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान इसमें फिर करीब 1700 की कमी दर्ज की गई तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि से सक्रिय मामलों में गिरावट का सिलसिला बरकरार है।
 
संक्रमण के दैनिक मामले गत मंगलवार को 20 हजार से नीचे आ गए थे, लेकिन बुधवार को यह फिर बढ़कर 23 हजार और गुरुवार को 24 हजार से अधिक हो गए। शुक्रवार को एक बार फिर नये मामले 23 हजार के करीब रह गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

NCERT का बड़ा फैसला! कक्षा 8वीं की किताब से हटेगा 'न्यायिक भ्रष्टाचार' का चैप्टर, सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद मंचा हड़कंप

दसवीं की परीक्षा के दौरान नाबालिग ने बाथरूम में दिया बच्‍चे को जन्‍म, लड़की ने बताई वजह, पुलिस ने शुरू की जांच

मणिकर्णिका घाट पर 'मसान की होली' पर बढ़ा विवाद, डोम राजा परिवार ने उठाए सवाल, परंपरा को लेकर दी यह चेतावनी

पुतिन की ‘मीट स्टॉर्म’ रणनीति: अपनों की लाशों पर आगे बढ़ रही रूसी सेना, रूह कंपा देगी सैनिकों की दास्तां

बिहार में दुल्‍हन को स्‍टेज पर मारी गोली, नकाब पहनकर आया था सिरफिरा, कैमरे में कैद हुई खौफनाक वारदात

सभी देखें

नवीनतम

अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की NCERT को कड़ी फटकार, ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ अध्याय पर कारण बताओ नोटिस

गुजरात में रचा जाएगा नया इतिहास, PM मोदी लांच करेंगे भारत की पहली 'मेड इन इंडिया' सेमीकंडक्टर चिप

GSEB की परीक्षाएं आज से शुरू, शिक्षामंत्री प्रद्युम्न ने दी शुभकामनाएं, बताए सफलता के टिप्स

MP में फिर बदला मौसम: कहीं बारिश-ओले, तो कहीं बढ़ी गर्मी, जानें आपके शहर का हाल

अगला लेख