Hanuman Chalisa

भारत में कोरोना के 23,950 नए मामले, अब तक 1.46 लाख की मौत

Webdunia
बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (13:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,950 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,99,066 हो गए हैं, जबकि इनमें से 96.63 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 333 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,46,444 हो गई है।
 
मंत्रालय के अनुसार 96,63,382 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिसके साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 95.69 प्रतिशत हो गई है जबकि कोविड-19 से मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार दूसरे दिन 3 लाख से कम रही।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,89,240 है, जो कुल मामलों का 2.86 प्रतिशत है।
 
भारत में कोविड-19 मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार पहुंच गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (ICMR) के अनुसार 22 दिसंबर तक कुल 16,42,68,721 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 10,98,164 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 333 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 75, पश्चिम बंगाल के 38, केरल के 27 और दिल्ली के 25 लोग थे।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,46,444 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र के 48,876, कर्नाटक के 12,029, तमिलनाडु के 12,012, दिल्ली के 10,329, पश्चिम बंगाल के 9,439, उत्तर प्रदेश के 8,224, आंध्र प्रदेश के 7,082 और पंजाब के 5,230 लोग थे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
 
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

CJP का दावा- अभिजीत दिपके, गीतांजलि, शबाना आजमी और प्रकाश राज वाले ट्रक पर पुलिस ने किया हमला

मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर होंगे सांदीपनि विद्यालयों के लोकार्पण,CM डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

अगला लेख