Hanuman Chalisa

भारत में कोरोनावायरस के 44,879 नए मामले, 81 लाख से ज्यादा संक्रमण मुक्त

Webdunia
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (10:36 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोनावायरस  (CoronaVirus) के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए। वहीं 81,15,580 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.97 प्रतिशत हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। वहीं अभी तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।
 
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 12 नवम्बर तक कुल 12,31,01,739 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,39,230 नमूनों का परीक्षण अकेले बृहस्पतिवार को किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

जिसका डर था वही हुआ! योगेंद्र यादव ने खोली भारत-अमेरिका ट्रेड डील की पोल

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

सभी देखें

नवीनतम

देश की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा... भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल

अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल, बोले- फॉर्म-7 भरवाना बंद करे चुनाव आयोग, लोकतंत्र को खत्‍म कर रही BJP

PM मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी का उत्‍तराखंड दौरा, यमकेश्वर महाविद्यालय का किया निरीक्षण, महंत अवेद्यनाथ को अर्पित की पुष्पांजलि

RSS शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में मोहन भागवत का बेबाक बयान, अंग्रेजी, UCC और AI पर खुलकर रखा पक्ष

अगला लेख