dharma sangrah
✕

भारत में कोरोना वायरस के 18,522 नए मामले, 418 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2020 (11:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 18,522 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले मंगलवार को बढ़कर 5,66,840 हो गए, जिनमें से 418 और लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 16,893 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार देश में 2,15,125 लोगों का इलाज जारी है,जबकि 3,34,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज देश से बाहर चला गया है।
 
आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 181 लोग महाराष्ट्र के हैं।
 
इसके बाद तमिलनाडु में 62, दिल्ली में 57, गुजरात तथा कर्नाटक में 19-19, पश्चिम बंगाल में 14, उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदश में 11, हरियाणा में 9, मध्य प्रदेश में 7, राजस्थान तथा तेलंगाना में 6-6, पंजाब में 5, झारखंड में 3, बिहार तथा ओडिशा में 2-2 और असम, जम्मू-कश्मीर तथा उत्तराखंड में 1-1 व्यक्ति की जान गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

अगला लेख