Govardhan puja
✕

भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक करीब 20,000 मामले, 410 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 28 जून 2020 (12:41 IST)
नई दिल्ली। भारत में रविवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक करीब 20,000 मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 5,28,859 पर पहुंच गई है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 16,095 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोरोनावायरस संक्रमण के 19,906 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 410 लोगों की मौत हो चुकी है। यह लगातार पांचवां दिन है जब कोरोना वायरस के 15,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
एक जून से लेकर अब तक महामारी के मामलों में 3,38,324 तक की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 2,03,051 लोग संक्रमित हैं जबकि 3,09,712 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। अभी तक करीब 58.56 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

ALSO READ: पीएम मोदी ने सुनाई मिरेम गांव की प्रेरक कहानी, कोरोना काल में पेश की मिसाल
ICMR के अनुसार 27 जून तक देश में 82,27,802 नमूनों की जांच की गई और शनिवार को 2,32,095 नमूनों की जांच हुई।
 
रविवार सुबह तक जिन 410 और लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र में 167, तमिलनाडु में 68, दिल्ली में 66, उत्तर प्रदेश में 19, गुजरात में 18, पश्चिम बंगाल में 13, राजस्थान और कर्नाटक में 11-11, आंध्र प्रदेश में नौ, हरियाणा में सात, पंजाब और तेलंगाना में छह-छह, मध्य प्रदेश में चार, जम्मू कश्मीर में दो और बिहार, ओडिशा तथा पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
अभी तक हुई 16,095 लोगों की मौत के मामलों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 7,273 लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 2,558, गुजरात में 1,789, तमिलनाडु में 1,025, उत्तर प्रदेश में 649, पश्चिम बंगाल में 629, मध्य प्रदेश में 550, राजस्थान में 391 और तेलंगाना में 243 लोगों की मौत हुई।
 
हरियाणा में कोविड-19 से 218, कर्नाटक में 191, आंध्र प्रदेश में 157, पंजाब में 128, जम्मू कश्मीर में 93, बिहार में 59, उत्तराखंड में 37, केरल में 22 और ओडिशा में 18 लोगों ने जान गंवाई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार छत्तीसगढ़ में इस महामारी से 13, झारखंड में 12, पुडुचेरी में 10, असम और हिमाचल प्रदेश में नौ-नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 1,59,133 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 80,188, तमिलनाडु में 78,335, गुजरात में 30,709, उत्तर प्रदेश में 21,549, राजस्थान में 16,944 और पश्चिम बंगाल में 16,711 मामले सामने आए।
 
तेलंगाना में 13,436, हरियाणा में 13,427, मध्य प्रदेश में 12,965, आंध्र प्रदेश में 12,285 और कर्नाटक में 11,923 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
 
बिहार में संक्रमण के मामले बढ़कर 8,931, जम्मू कश्मीर में 6,966, असम में 6,816 और ओडिशा में 6,350 हो गए। पंजाब में अब तक संक्रमण के 5,056 जबकि केरल में 4,071 मामले सामने आए हैं।
 
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,791, छत्तीसगढ़ में 2,545, झारखंड में 2,339, त्रिपुरा में 1,334, गोवा में 1,128, मणिपुर में 1,092, लद्दाख में 960 और हिमाचल प्रदेश में 894 मरीज सामने आए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

LIVE: किश्तवाड़ में 2 लापता SPO के शव बरामद

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

अगला लेख