Festival Posters

कोरोनावायरस से 71.3 प्रतिशत मौतें सिर्फ 3 राज्यों में

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2020 (11:20 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) ‘कोविड-19’ से अब तक 5323 मरीजों की मौत हो चुकी है, जो कि कुल मौतों का 71.3 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9987 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 66 हजार 598 पर पहुंच गई है। देश में इस संक्रमण से कुल 7 हजार 466 लोगों की मौत हुई है तथा 1 लाख 29 हजार 215 लोग स्वस्थ हुए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में सर्वाधिक 3169, गुजरात में 1280 एवं दिल्ली में 874 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 
जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद कोविड-19 से सबसे  ज्यादा प्रभावित होने वाला भारत पांचवां देश बन गया है। 
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में फिलहाल 1,29,917 मरीजों का उपचार चल रहा है और 48.47 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
मंगलवार सुबह तक हुई 266 मौतों में से सबसे ज्यादा 109 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है।  इसके बाद दिल्ली में  62, गुजरात में 31, तमिलनाडु में 17, हरियाणा में 11, पश्चिम बंगाल में 9, उत्तरप्रदेश में 8, राजस्थान में 6, जम्मू-कश्मीर में 4, कर्नाटक में 3, मध्य प्रदेश और पंजाब में 2-2 और बिहार तथा केरल में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन

AI Summit में Youth Congress का टॉपलेस प्रोस्टेट, CM योगी बोले- देश की छवि खराब करने की कोशि‍श

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च; ₹6.49 लाख (BaaS) से शुरू होगी कीमत, जानें रेंज और फीचर्स

AI Summit में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राष्‍ट्रीय शर्म

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

अगला लेख