Dharma Sangrah

10 राज्यों में कोरोना का कहर, अप्रैल के 7 दिनों में संक्रमण दर बढ़कर 8.4%

Webdunia
गुरुवार, 8 अप्रैल 2021 (15:00 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, केरल और पंजाब में कोविड-19 के रोजाना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और देश में सामने आए संक्रमण के 1,26,789 नए मामलों में से 84.21 प्रतिशत मामले इन 10 राज्यों में हैं।

ALSO READ: देश में कोरोना के 1.26 लाख नए मामले, 24 घंटे में बढ़ गए 66,846 एक्टिव मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण की दर मार्च और अप्रैल के शुरुआती सात दिनों के क्रमश: 2.19 से 6.21 प्रतिशत बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय के गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 1,29,28,574 हो गए हैं।
 
महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,310 और कर्नाटक में 6,976 नये मामले सामने आए।
 
भारत में 9,10,319 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 66,486 मरीज बढ़ हैं। मंत्रालय ने कहा किदेश में संक्रमित कुल मरीजों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के 74.13 प्रतिशत मरीज शामिल हैं। अकेले महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों के 55.26 प्रतिशत मामले हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल में मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 59,258 लोगों के इस बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अब तक 1,18,51,393 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इसी अवधि के दौरान 685 और लोगों की मौत भी हुई।
 
मौत के नए मामलों में 87.59 फीसदी मौत भी 10 राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 322 लोगों की मौत हुई जबकि पंजाब में 62 लोगों ने दम तोड़ दिया।
 
मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई। इनमें असम, लद्दाख, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

UP में लक्ष्य से अधिक धान खरीद, योगी सरकार ने किसानों को किया 14886 करोड़ का भुगतान

अहमदाबाद के रिहायशी फ्लैट में विदेशी सांपों का काला कारोबार

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

ईरान के नए रक्षा मंत्री का खात्मा, यूरोप को दी 'Act of War' की चेतावनी!

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

अगला लेख