Hanuman Chalisa

CoronaVirus India Update : तेजी से कम हो रही है कोरोना की संक्रमण दर, 24 घंटों में 3400 से ज्यादा की मौत

Webdunia
शनिवार, 29 मई 2021 (08:10 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 1,73,790  नए मामले दर्ज किए गए। यह 46 दिन में नए कोरोना संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। इस महामारी की वजह से 24 घंटों में 3,617 लोग मारे गए। 
 
महाराष्‍ट्र में 20740 नए मामले : महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,740 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,92,920 हो गए, जबकि 424 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 93,198 हो गई। संक्रमण की दर 16.57 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.64 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 93.24 फीसदी है।
 
केरल में गिरावट का सिलसिला जारी : केरल में कोविड-19 मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। हालांकि शुक्रवार को संक्रमण के 22,318 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 24,40,847 हो गई जबकि 194 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 8,257 तक पहुंच गई है।
 
20.86 करोड़ को लगा कोरोना का टीका : भारत में अब तक कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की 20.86 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। शुक्रवार को 18 से 44 आयुवर्ग के 13,36,309 लाभर्थियों को टीके की पहली खुराक जबकि इसी आयुवर्ग के 275 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन

AI Summit में Youth Congress का टॉपलेस प्रोस्टेट, CM योगी बोले- देश की छवि खराब करने की कोशि‍श

Tata Punch.ev फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च; ₹6.49 लाख (BaaS) से शुरू होगी कीमत, जानें रेंज और फीचर्स

AI Summit में यूथ कांग्रेस का टॉपलेस प्रदर्शन, भाजपा ने बताया राष्‍ट्रीय शर्म

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निर्णायक छलांग की ओर

अगला लेख