Publish Date: Tue, 25 Jan 2022 (19:05 IST)
Updated Date: Tue, 25 Jan 2022 (19:06 IST)
केरल में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी चिंताओं को बढ़ा रही है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,475 नए मामले सामने आए। 30,226 मरीज़ ठीक हुए और 70 मरीज़ों की मौत दर्ज़ की गई।
राज्य में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। एक दिन में राज्य में 29 हजार मामले बढ़ गए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 2,85,365 हो गई है। मृतकों की संख्या 52,141 पर पहुंच गई है।