shiv chalisa

क्‍या ‘दिल’ को लंबे समय तक ‘दर्द’ दे रहा कोरोना?

Webdunia
सोमवार, 7 सितम्बर 2020 (13:47 IST)
कोरोना महामारी से पूरी दुनिया को प्रभावित कर दिया है। लेकिन एक चिंता में डालने वाली खबर यह है कि कोरोना से पीड़ित लोगों में लंबे समय तक फेफड़े और दिल से जुड़ी परेशानियां सामने आ रही है। हाल ही में हुई रिसर्च में सामने आ रहा है कि कोरोना दिल को बडा दर्द दे रहा है।

हालांकि अच्‍छी बात यह है कि इन समस्याओं से धीरे-धीरे खुद अपना शरीर का सिस्टम ही लड़ता रहता है और परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।

यूरोपियन रेस्पिरेटरी सोसायटी इंटरनेशनल कांग्रेस के मुताबिक इस बारे में शोध के नए परिणाम सामने आए हैं, जिसमें ये कहा गया है कि कोरोना की वजह से शरीर को मिली स्थाई बीमारियों में धीरे धीरे परेशानियां कम हो रही हैं। इसके पीछे की वजह है इंसानी शरीर का इम्यून सिस्टम, जो फेफड़े-दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों को धीरे-धीरे ठीक करता है।

शोधकर्ताओं ने ऑस्ट्रिया के टायरोलीन रीजन में कोरोना हॉट स्पाट से जुड़े लोगों पर ये रिसर्च की है। इन लोगों के कोरोना निगेटिव होने के बाद उन्हें इंसबर्ग के यूनिवर्सिटी क्लीनिक के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट और जान्म के विंजेंज हॉस्पिटल में रखा गया था। इसमें से कुछ लोगों को मुंतसर के कार्डियो-पल्मोनरी सेंटर भी रखा गया।

शोधकर्ताओं ने 29 अप्रैल से 9 जून के बीच 86 मरीजों पर नजर रखी, जिनकी संख्या 150 तक पहुंच गई। ये लोग 6 सप्ताह, 12 सप्ताह और 24 सप्ताह तक के लिए अस्पताल में रखे जा रहे हैं और दवाईयां भी दी जा रही है।
ये लोग जब पहली बार रिसर्च सेंटर पहुंचे, तो इनमें से कम से कम आधे लोगों में कफ, सांस लेने की समस्या जैसे लक्षण थे। इसमें से 88 फीसदी लोगों के फेफड़े प्रभावित हो चुके थे। हालांकि जब 12 सप्ताह बाद दोबारा इनकी जांच हुई, तो इन लोगों के फेफड़े का नुकसान घटकर 56 फीसदी रह गया था।

क्लीनिकल ट्रायल टीम की सदस्य डॉ सबीना सहानिक ने कहा कि ये बुरी खबर है कि कोरोना से लोगों के फेफड़े और दिल प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन अच्छी खबर ये है कि धीरे-धीरे आपका शरीर खुद ही इन समस्याओं को दूर करता है। ऐसे में माना जा सकता है कि हमारे शरीर का आंतरिक सिस्टम हम चुनौती से निपटने को तैयार है। हालांकि अभी शोध के 24 सप्ताह बाद सामने आने वाले आंकडों का इंतजार करना पड़ेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

असम में बड़ा सियासी उलटफेर! 22 फरवरी को भाजपा में जा सकते हैं भूपेन बोरा

आज आएगा मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल बजट, 3 साल के रोडमैप के साथ युवा, किसान और महिलाओं पर होगा फोकस

LIVE: यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचम; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

अगला लेख