sundarkand

Corona संक्रमण में निरंतर आती गिरावट, 5221 नए मामले, उपचाराधीन मरीज घटे, 15 की मौत

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (11:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 5,221 नए मामले सामने आने से कोरोनावायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,45,00,580 पर पहुंच गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 47,176 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह 8 बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से 15 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,165 पर पहुंच गई है।
 
इन मौतों के नए मामलों में केरल द्वारा पुनर्मिलान किए गए 4 मामले भी शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 769 की कमी दर्ज की गई है।

 
आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की दैनिक दर 2.82 प्रतिशत तथा साप्ताहिक संक्रमण दर 1.72 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,39,25,239 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत टीकों की 215.26 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले 1 करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले 4 करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोनावायरस से जिन 11 और मरीजों की मौत हुई है, उनमें महाराष्ट्र में 3 और छत्तीसगढ़ तथा दिल्ली में जान गंवाने वाले 2-2 मरीज शामिल हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख