sundarkand
✕

भारत से अमेरिका पहुंची हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, Corona के इलाज में मिलेगी मदद

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (09:57 IST)
वाशिंगटन। भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक खेप शनिवार को अमेरिका पहुंची, जिसे कोविड-19 के उपचार के लिए संभावित दवा के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका और कुछ अन्य देशों की मदद करने के लिए भारत ने कुछ दिन पहले ही मलेरिया-रोधी इस दवा के निर्यात पर लगा प्रतिबंध मानवीय आधार पर हटा दिया था।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इस हफ्ते की शुरुआत में भारत ने अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 35.82 लाख गोलियों के निर्यात को मंजूरी दे दी है। इसके साथ दवा के निर्माण में आवश्यक 9 टन फार्मास्यूटिकल सामग्री या एपीआई भी भेजी गई है।
 
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में हमारे सहयोगियों को हमारा पूरा सहयोग है। भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की खेप आज नेवार्क हवाई अड्डे पर पहुंची।‘
 
ट्रंप ने पिछले हफ्ते फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के लिए मलेरिया-रोधी दवा के निर्यात को अनुमति देने का अनुरोध किया था, जिसके बाद भारत ने सात अप्रैल को इस दवा के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। भारत विश्व में इस दवा का प्रमुख निर्माता है, जो पूरी दुनिया में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की आपूर्ति का 70 प्रतिशत उत्पादन करता है।
 
अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोविड-19 के उपचार के लिए संभावित दवा के रूप में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की पहचान की है और इसका न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के 1,500 से अधिक रोगियों पर परीक्षण किया जा रहा है। अमेरिकी लोगों ने इस खेप के आगमन का स्वागत किया है। (भाषा)
चित्र सौजन्य : ट्‍विटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने महिला से कहा- थैंक्यू तो योगी जी को बोलो...

अखिलेश जी! विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं : CM योगी

मनोज जरांगे के 500 करोड़ के आरोप के बाद BJP-शिवसेना में सीधी जंग, क्या भाजपा सच में एकनाथ शिंदे को 'खत्म' करना चाहती है?

Railway Ticket Insurance : टिकट के साथ बीमा लिया तो नकद भुगतान नहीं चलेगा, जानें नया नियम

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

अगला लेख