suvichar

कांग्रेस का सवाल, बत्ती बुझाने और दीपक जलाने से क्या कोरोना खत्म हो जाएगा?

भाषा
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (07:15 IST)
रांची। झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री रामेश्वर उरांव तथा स्वास्थ्य तथा आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 अप्रैल की रात्रि 9 बजे दीपक जलाने की अपील की आलोचना की और पूछा कि क्या बत्ती बुझाने और दीपक जलाने से कोरोना खत्म हो जाएगा?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री की आज की अपील केवल अपनी बात मनवाने जैसी है क्योंकि दीपक जलाने की उनकी अपील के कोई मायने नहीं है।

दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने तो यहां तक कह दिया कि क्या लाइट बुझाने और दीपक जलाने से देश से कोरोना खत्म हो जायेगा? उन्होंने कहा कि यदि इसका कोई वैज्ञानिक आधार है तो हम जनता से प्रति दिन दीपक जलाने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्रियों के साथ दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग पर की गई बैठक में झारखंड को कोई अवसर नहीं दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख