Dharma Sangrah

स्पेन में 1 जुलाई से पर्यटकों के लिए 14 दिनों के अनिवार्य क्वारंटाइन का नियम होगा खत्म

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (08:43 IST)
मैड्रिड। स्पेन ने कहा कि वह 1 जुलाई से विदेशों से आने वाले यात्रियों को 2 हफ्ते तक अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन में रहने के नियम को खत्म करेगा। सरकार ने संक्षिप्त बयान में कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को हुई बैठक में अनिवार्य क्वारंटाइन के नियम को हटाने का फैसला किया।
ALSO READ: स्पेन के प्रधानमंत्री ने संसद में लॉकडाउन को 2 और हफ्ते तक बढ़ाने का रखा प्रस्ताव
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री पेड्रो सान्चेज ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उनका देश जुलाई महीने से कुछ विदेशियों का स्वागत करने को तैयार है। सरकार स्पेन के भीतर सुरक्षित गलियारा बनाने पर विचार कर रही है, जहां पर महामारी नियंत्रण में है और इसी तरह का गलियारा यूरोप में बनाना चाहती है, जो पर्यटकों का प्रमुख स्रोत है। हालांकि, यूरोपीय संघ के बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए सीमा खोलने पर कोई बातचीत नहीं चल रही है।
 
उल्लेखनीय है कि स्पेन दुनिया के उन देशों में है, जहां सबसे अधिक पर्यटक आते हैं। यहां सालाना 8 करोड़ विदेशी पर्यटक आते हैं। स्पेन के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है और करीब 26 लाख लोगों को इसमें रोजगार मिला हुआ है। स्पेन के कैनेरी और बेलियारिक द्वीपों की अर्थव्यवस्था के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम

LIVE: महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे खुला

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

अगला लेख