Bhai Dooj
✕

जायसवाल समाज इंदौर द्वारा सराहनीय पहल, गेस्ट हाउस प्रशासन को सौंपा

Webdunia
शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (08:56 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस कोविड 19 के चलते श्री हैहय क्षत्रिय समाज धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा संचालित निहालपुरा स्थित जायसवाल गेस्ट हाउस को जिला प्रशासन द्वारा उपयोग में लाया जाएगा। इसकी पहल संस्था के महामंत्री राजीव जायसवाल एवं प्रशासन की ओर से इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेक श्रोत्रिया द्वारा की गई।
 
ALSO READ: इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बैंकों के लिए दिया महत्वपूर्ण आदेश
संक्षिप्त वार्तालाप में राजीव जायवसाल ने गेस्ट हाउस की उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि गेस्ट हाउस में वर्तमान में उपलब्ध 30 कमरे, 2 हॉल, किचन व अन्य सुविधाओं का उपयोग प्रशासन जरूरत अनुसार कर सकेगा।
 
संस्था के ट्रस्टियों की ओर से चेयरमैन विजयकांत जायसवाल द्वारा कोविड 19 विपदा के चलते प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया गया और संस्था की जनसेवा हेतु कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
ALSO READ: इंदौर हमले के बाद डॉक्टरों का हौसला बढ़ाने के लिए भोपाल पुलिस की अनूठी पहल
संस्था के अध्यक्ष महेश जायसवाल ने बताया कि श्री हैहय क्षत्रिय समाज धर्मशाला ट्रस्ट समय-समय पर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेता रहा है। कोषाध्यक्ष योगेन्द्र जायसवाल ने बताया कि शहर के मध्य स्थित समाज की इस धरोहर का उपयोग जनहित में 6 दशकों से विभिन्न अवसरों एवं विपदाओं पर किया जाने का इतिहास रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख