Hanuman Chalisa

भारत बायोटेक ने जारी की गाइडलाइन, जिन्‍हें बुखार है वे न लगाएं कोवैक्‍सीन

Webdunia
मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (18:29 IST)
कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद सामने आ रहे रिएक्शन के बाद भारत बायोटेक ने मंगलवार को गाइडलाइन जारी की है। इसमें उन्‍होंने कहा कि कमजोर इम्युनिटी वाले और इम्युनिटी को प्रभावित की दवा ले रहे मरीज कोवैक्‍सीन न लगवाएं। अगर वे ऐसा करते हैं तो एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। वे भी वैक्‍सीन न लगाएं जिन्‍हें बुखार है।

इस फेक्‍टशीट में कहा गया है कि वैक्‍सीन लगाने से पहले ये जानकारी दें। कोई भी वैक्सीन लगवाने जाते हैं तो वैक्सीनेशन अधिकारी को यह जानकारी दें कि क्या आप किसी बीमारी के लिए नियमित दवा ले रहे हैं? अगर हां, तो कितने समय से और किस बीमारी के लिए?

क्‍या आपको किसी तरह की एलर्जी, बुखार, खून से जुड़ा कोई विकार या खून को पतला करने की दवा ले रहे हैं। अगर आप गर्भवती हैं, बच्‍चे को स्तनपान कराती हैं तो उन्‍हें बताएं। अगर आपने कोई और कोरोना वैक्सीन लगवाई है तो बताएं।

कोवैक्‍सीन के साइड इफेक्ट्स
भारत बायोटेक के मुताबिक कोवैक्सिन के साइड इफेक्ट्स में इंजेक्शन की जगह पर दर्द, सूजन, लाली, खुजली, हाथ के ऊपरी हिस्से में जकड़न, जिस हाथ में इंजेक्शन लगा है, उसमें कमजोरी, शरीर दर्द, सिरदर्द, बुखार, कमजोरी, उल्टी-मतली शामिल हैं।

कोई गंभीर साइड इफेक्ट
कोवैक्‍सीन की वजह से गंभीर एलर्जिक रिएक्शन होने की रिस्‍क है, लेकिन बहुत कम। इस वजह से आपको सेंटर पर करीब 30 मिनट रुकने के लिए कहा जाएगा। इसमें सांस लेने में दिक्कत, चेहरे और गले में सूजन, दिल की धड़कन तेज होना, पूरे शरीर में चकत्ते पड़ना, बेहोशी और कमजोरी, इसके अलावा भी कोई गंभीर या अप्रत्याशित साइड-इफेक्ट्स सामने आ सकते हैं क्योंकि कोवैक्सिन की स्टडी अभी जारी है।

साइड इफेक्ट्स होने पर क्या करें
अगर आपको कोवैक्सिन लगाने के बाद कोई साइड इफेक्ट होता है तो डॉक्टर या वैक्सीनेशन अधिकारी से संपर्क करना चाहिए या तत्काल अस्पताल जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

नवीनतम

जीतू पटवारी के खिलाफ घर में ही बगावत, पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने छोड़ी पार्टी, कहा राहुल-पटवारी ने कांग्रेस को किया बर्बाद

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

मुंबई के लग्जरी होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दो अभिनेत्रियां को मुक्त कराया, मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

WhatsApp Username विवाद बढ़ा, सरकार की रडार पर Telegram और Signal, Arattai भी हटाएगा यूजरनेम फीचर

अगला लेख