sundarkand

गौतम बुध नगर (नोएडा) में जिलाधिकारी के बाद सीएमओ को पद से हटाया

अवनीश कुमार
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (12:06 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारियों को माफ करने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिसके चलते पहले गौतम बुध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी को हटाया गया तो अब गौतम बुध नगर के सीएमओ पर कार्रवाई करते हुए नए सीएमओ की तैनाती कर दी है जिसको लेकर जिले में अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पूर्व गौतम बुध नगर में निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी इस दौरान कोरोना वायरस की तैयारियों को लेकर बरती जा रही लापरवाही को लेकर बेहद नाराज हुए थे।जिसके चलते समीक्षा बैठक के ठीक बाद गौतमबुध नगर के जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजकर 3 महीने की छुट्टी मांगी थी जिसको लेकर उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गौतम बुध नगर के जिलाअधिकारी पद से हटाकर उनके स्थान पर सुहास एलवाई को भेजा गया था।

इसी के मद्देनजर आज करोना संक्रमण पर कोई प्रभावी रोकथाम न लगा पाने में नाकाम डॉ. अनुराग भार्गव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद से हटाकर उनके सभी वित्तीय अधिकार ले लिए गए हैं और उनकी जगह पर परिवार कल्याण महानिदेशालय में तैनात संयुक्त निदेशक डॉ. एपी चतुर्वेदी को सीएमओ पद का दायित्व सौंपते हुए उन्हें संबंधित वित्तीय अधिकार दिए गए हैं।

इसकी पुष्टि करते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि डॉ. अनुराग भार्गव को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना कार्यभार तत्काल डॉक्टर एपी चतुर्वेदी को सौंपे।

पहले जिलाधकारी और अब सीएमओ को ऊपर हुई कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो अभी जिले के कई और अधिकारियों पर मुख्यमंत्री कार्रवाई कर सकते हैं।
CMO, Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, Gautam Budh Nagar, Corona Virus, Lockdown, Noida, Covid-19 सीएमओ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

नवीनतम

अगस्त में बारिश ने किया निराश, गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड; सितंबर में भी कम बारिश का अनुमान

नेपाल: विनाशकारी बाढ़ से उबरने के लिए 4-5 अरब डॉलर की दरकार

LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

Top News 1 September: अगस्त में 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, मेसी का संन्यास

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

अगला लेख