ramcharitmanas

दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले, क्या बोले सीएम केजरीवाल?

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (14:59 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकतर नए मामलों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार स्थिति पर करीबी नजर रख रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हम इनपर नजर रख रहे हैं और जो भी कदम उठाने की जरूरत पड़ेगी, उठाए जाएंगे। अधिकतर मामलों में मामूली लक्षण देखे जा रहे हैं, लिहाजा घबराने की जरूरत नहीं है।'
 
दिल्ली में 7 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,372 नए मामले सामने आए थे और 6 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 17.85 प्रतिशत रही थी, जो 21 जनवरी के बाद से सबसे अधिक थी। 21 जनवरी को संक्रमण दर 18.04 प्रतिशत रही थी।
 
इससे एक दिन पहले रविवार को राजधानी में कोविड महामारी के 2,423 मामले आए, 2 मरीजों की मौत हुई और संक्रमण दर 14.97 फीसदी दर्ज की गई।
 
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 उपचाराधीन रोगियों की संख्या घटकर 7,484 हो गई है, जो एक दिन पहले 8,048 थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

क्या है ‍बांकीपुर का जातीय गणित और किस जाति से आते हैं प्रशांत किशोर? कितने पढ़े-लिखे हैं PK

ये कैसी आस्‍था, कांवड़ियों के दो गुट आपस में भिड़े, लाठी-डंडों और खून-खराबे से सिहर उठा माहौल, पुलिस के सामने हंगामा

'जनता भाजपा से तंग आ चुकी है', उपचुनाव में हार के बाद प्रियंका गांधी का बड़ा हमला

'कुत्ता या बिल्ली भी जीत जाएगा', क्या इसी ओवरकॉन्फिडेंस ने डुबो दी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट?

अगला लेख