केजरीवाल का बड़ा बयान, दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (14:30 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा दिल्ली में सभी की एकजुटता और मेहनत से अब कोरोना को लेकर स्थिति में सुधार है लेकिन हमें इसे और अच्छा करना है।
 
केजरीवाल ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीडिया को संबोधित करते हुए कहा पहले दिल्ली में 100 लोगों की कोरोना जांच की जाती थी तो उसमें से 31 लोग कोरोना से पॉजिटिव पाए जाते थे। अब 100 लोगों की जांच में केवल 13 लोग ही पॉजिटिव आ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना को लेकर हालात अब काबू में हैं, लेकिन हमें इसे और अच्छा करना है।सभी की एकजुटता और मेहनत से अब दिल्ली में स्थिति में सुधार है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा एक महीने पहले 30 जून तक 60,000 सक्रिय कोरोना मामल़ों का अनुमान था। मुझे खुशी है कि आज सिर्फ 26,000 सक्रिय मामले ही हैं। उन्होंने कहा आज दिल्ली में सिर्फ 5,800 मरीज़ अस्पतालों में भर्ती है। पिछले हफ्ते के मुकाबले 400 मरीज अस्पतालों में कम भर्ती हुए हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती भी है तो हमने 15,000 बेड का इंतजाम कर लिया है। उन्होंने सचेत किया कि अभी लोग सावधानी बरतते रहें वर्ना स्थिति फिर पिछले महीने जैसी हो सकती है।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जिस भयावह तस्वीर का अंदाजा लगाया जा रहा था अब हालात वैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब जांच में उतने पॉजिटिव मरीज नहीं आते जितना पहले आते थे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि पहले आशंका थी कि 30 जून तक दिल्ली में एक लाख मामले होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल 87 हजार केस हैं, जिनमें से 58 हजार ठीक हो गए।
 
दिल्ली में कोरोना की वजह से मौत अब कम होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा एक समय एक दिन में सवा सौ मौतें हुई थीं, अब आधे के करीब यानी साठ के आसपास हैं। इसे और कम करेंगे।
 
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र के साथ मिलकर सरकार ने जांच की संख्या बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अभी हम लोग सब कुछ खोल नहीं सकते। अभी सतर्क रहना है। हो सकता है कि कोरोना के केस फिर से बढ़ जाएं। इसलिए अभी कोशिशों में कमी नहीं रहनी चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर राय देने वालों पर कहा ऐसे विशेषज्ञ हैं जो कहते हैं कि दिल्ली में कोरोना का पीक आकर जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विशेषज्ञों पर अभी ध्यान न दें। मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंस रखें और हाथ धोते रहें, इसमें चूक न करें। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

BRICS Summit : सम्मेलन से पहले चीन ने कहा- एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है ब्रिक्स

17 दिनों बाद जूनियर डॉक्टर्स ने खत्म की भूख हड़ताल, CM ममता से मुलाकात के बाद लिया फैसला

Delhi : रोहिणी विस्फोट के बाद बाजारों में बढ़ाई सुरक्षा, रेलवे और मेट्रो के कर्मचारियों को किया अलर्ट

UP के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, 5 लोगों की मौत

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से टिकट

अगला लेख
More