rashifal-2026

झुका चीन, कोविड नियमों में दी ढील, जियांग जेमिन के अंतिम संस्कार से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (23:50 IST)
बीजिंग। चीन में विरोध प्रदर्शनों के बीच गुरुवार को कठोर जीरो-कोविड नीति में छूट दी गई और पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन के अंतिम संस्कार की तैयारियों के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई जिनका 1 दिन पहले निधन हो गया था। बीजिंग में गुरुवार को लॉकडाउन का मिला-जुला असर देखा गया जबकि कुछ इमारतों को बंद कर दिया गया।
 
मीडिया में आईं खबरों के अनुसार ठंड के मौसम में लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए पूरे चीन में पाबंदियों में ढील दी गई है। जीरो-कोविड नीति के विरोध के बाद चीन के शीर्ष औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्र ग्वांगझू में कुछ क्षेत्रों में अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए गए और संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आए लोगों को पृथक केंद्रों के बजाय घरों में अलग रहने की अनुमति दी गई।
 
सरकारी मीडिया में आईं खबरों में कहा गया है कि बीजिंग, शिजियाझुआंग, ताइयुआन समेत कई अन्य शहरों में कोविड पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की गई है। बीजिंग में गुरुवार को लॉकडाउन का मिला-जुला असर देखा गया जबकि कुछ इमारतों को बंद कर दिया गया।
 
इससे पहले लोगों ने शिकायत की थी कि जांच के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने शिकायत की कि कोविड जांच केंद्र बंद हैं। बीते 3 साल से कोविड-19 रोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे उपप्रधानमंत्री सुन चुनलान ने प्रतिबंधों में ढील देने का संकेत दिया। 
 
सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के विशेषज्ञों के साथ एक बैठक में सुन ने यह भी स्वीकार किया कि ओमिक्रॉन स्वरूप अधिक संक्रामक लेकिन कम घातक है। इस बीच बीजिंग, शंघाई और कई अन्य शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार अगले मंगलवार को होने वाले चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग के अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटी है। जियान का बुधवार को निधन हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख